WhatsApp Icon

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के विरोध में चल रहा है हस्ताक्षर अभियान: विकास सक्सेना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय युवा मोर्चा के बैनर तले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के विरोध में राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में बौद्ध नगर बसखारी में युवा बेरोजगार मोर्चा के संयोजक संतोष सहगल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया जिसमें स्थानीय निवासियों का उत्साह देखने लायक रहा।

सैकड़ो नौजवान इस आंदोलन का हिस्सा बने इस आंदोलन का समर्थन करने आए बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला महासचिव विकास सक्सेना ने कहा की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मुक्त निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव नहीं होता, ऐसा 8 अक्टूबर 2013 को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अपने जजमेंट में कहा है फिर भारत में जैसे विकासशील देशों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग क्यों किया जा रहा है ।यह मतदाताओं के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन बंद हो और इसके स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। इस आंदोलन का समर्थन कर रहे राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिला अध्यक्ष जावेद अहमद ने बताया पूरी दुनिया में जितने भी विकसित देश है वो अपने यहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग नहीं करते मगर हमारे यहां पार्टी विशेष के पक्ष में यह करवाया जा रहा है इसको जल्द से जल्द हटाना चाहिए अगर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन बंद नहीं होती तो आने वाले समय में राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा पूरे देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को तोड़ने और फोड़ने का काम करेगा। इस आंदोलन में प्रमुख रूप से लालजी गौतम जिला अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी, अवधेश प्रजापति, मोहम्मद दाऊद, जियालाल, मोहम्मद मेराज,जलालुद्दीन, सोनी खान, सरफराज अहमद, मुंशी रज़ा, अब्दुल कलाम, विनोद कुमार, जालंधर, रामअजोर, मोहम्मद कैफ, सागर मौर्य, एमआईएम के मोहम्मद आवेश, चंद्रप्रकाश मौर्य सहित सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!