WhatsApp Icon

दुकान की दीवार तोड़कर आभूषण चोरी, मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: महरुआ थाना क्षेत्र के मंशापुर कुटी बाजार में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।जानकारी के मुताबिक मुकेश सोनी पुत्र स्वर्गीय दीपक सोनी निवासी ग्राम पैंहती कोतवाली अकबरपुर ने मनकापुर कुटी बाजार में रामलखन महेश कुमार ज्वैलर्स की दुकान खोल रखी है बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह जब दुकान मालिक दीपक सोनी पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी मिली और सारा सामान बिखरा पड़ा था।घटना की सूचना मिलते ही महरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके। क्षेत्राधिकारी भीटी ने बताया वादी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमें वादी द्वारा चांदी आदि की चोरी होने की बात बताई है टीम गठित कर दी गई है जल्द ही मामले का सफल अनावरण किया जाएगा। वही महरुआ थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने दुकान से चोरी होने के विवरण की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

ADS
Powered by AdMind - SMWS

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.