WhatsApp Icon

आचार्य डॉ. निगम के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

Sharing Is Caring:

व्याख्यान कक्ष एक को डॉ निगम के नाम से किया गया समर्पित

अम्बेडकरनगर: महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज सददरपुर टाण्डा के आचार्य डॉ धर्मेद्र कुमार निगम का सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे आकस्मिक निधन हो गया।

डा.निगम राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सन 2011 से कार्यरत थे और वर्तमान में चिकित्सा महानिदेशक कार्यालय लखनऊ से संबद्ध थे जिनको वापस लाने का प्रयास प्रधानाचार्य डॉ आभास कुमार सिंह के द्वारा किया जा रहा था। डा. निगम ने इस चिकित्सा महाविद्यालय में सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष होने के साथ साथ चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य कई प्रशानिक जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन किया था। इस दुखद समाचार के बाद प्रधानाचार्य डॉ आभास समस्त चिकित्सा शिक्षक एवं कर्मचारियों के द्वारा महर्षि बाल्मीकि व्याख्यान कक्ष में आज 02 बजे एक शोक सभा का आयोजन किया गया। उपरोक्त सभा में स्वर्गीय डा. निगम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए अश्रुपूर्ण आंखो से सभी के द्वारा श्रद्धांजली दी गई। उनकी यादें इस चिकित्सा महाविद्यालय से सदैव जुड़ी रहे के क्रम में व्याख्यान कक्ष एक का नाम प्रधानाचार्य श्री आभास द्वारा डा. निगम के नाम पर करने हेतू आदेशित किया गया। डॉ निगम को शोक संवेदना देने का सिलसिला जारी है।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!