WhatsApp Icon

दोस्तों के साथ बकरी पहुंचाने गए युवक का तीन दिन बाद संदिग्ध हालत में मिला शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: तीन दिन पूर्व दोस्तों के साथ शाहगंज बकरी पहुंचाने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था जिसकी बाइक उसी दिन रात को बरामद की गयी थी। उक्त युवक का शव जैतपुर थाना क्षेत्र के अमोला घाट के तमसा नदी में बांस के झाड़ियों में फंसा हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।


विदित हो कि कटका थाना क्षेत्र के बड़ाह खुर्द गांव निवासी बखेडू ने स्थानीय थाने में शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसका पुत्र मूलचंद गांव के ही सलाहुद्दीन व अकरम के साथ शाहगंज बकरी पहुंचाने के लिए गया था। रात में काफ़ी समय बीत जाने के बाद भी जब मूलचंद वापस घर नहीं लौटा तो मोबाइल से संपर्क करने के बाद उस ने बताया कि वह रास्ते में है, घर वापस आ रहा है। उस के बाद उसका मोबाइल स्वीच आफ हो गया। देर रात सम्पर्क करने का प्रयास करने के बाद किसी अज्ञात ने फोन रिसीव कर के बताया कि मूलचंद बंदीपुर पुल के दक्षिण बेहोश पड़ा है। घबराए परिजन जब वहां पहुंचे तो मूलचंद वहां मौजूद नहीं था। जबकि उसकी बाइक बंदीपुर पुल के पास बाग में पड़ी थी मिली थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस शिकायती पत्र देकर पुत्र के बरामदगी की गुहार लगाई थी । शिकायती पत्र मिलने पर कटका पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इसी बीच गायब युवक का शव जैतपुर थाना क्षेत्र के अमोला घाट स्थित तमसा नदी के झाड़ियां में फंसा हुआ दिखाई देने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव को निकाल कर शिनाख्त करते हुए संबंधित थाना और मृतक के परिजनों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे परिजनों के मौजूदगी में शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।

अन्य खबर

Strategic chicken crossings await on thechickenroad.ca with escalating vehicular challenges

Geniale strategieën rond the-lolajackcasinos-nl.nl vergroten je winstkansen aanzienlijk

अम्बेडकरनगर में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता का जोरदार इस्तकबाल, 2027 के चुनाव पर नजर

गूगल पर Soochna News की बहुत सारी कॉपी वेबसाइट बन गई है तो आप ध्यान से Google पर SoochnaNews.in सर्च और SoochnaNews.in की इसी वेबसाइट को ओपन करें |

error: Content is protected !!