WhatsApp Icon

विभाजन विभीषिका दिवस पर कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट से विकास भवन तक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया।

कैंडल मार्च में जिलाधिकारी ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्सना बन्धु सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा समेत अन्य लोगों ने भी कैंडल मार्च में सहभागिता की।

कलेक्ट्रेट से हाथों में मोमबत्तियां लेकर निकले लोगों ने विभाजन के दौरान विस्थापन, हिंसा और अपनों से बिछड़ने की पीड़ा को याद किया। मार्च विकास भवन पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हुआ। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि विभाजन की विभीषिका इतिहास का ऐसा अध्याय है, जिसे याद रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां शांति, सौहार्द और सामाजिक एकता के महत्व को समझ सकें।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!