WhatsApp Icon

टाण्डा तहसील सभागार में डीएम ने जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शासन की मंशानुसार जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर पूरे जनपद में प्रशासन द्वारा जरूरत मंदों में अनवरत कम्बल वितरण किया जा रहा है।

उक्त क्रम में रविवार को टाण्डा तहसील सभागार में कम्बल वितरण का भव्य आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी, टाण्डा उपजिलाधिकारी सहित पूरा तहसील प्रशासन मौजूद रहा। जिलाधिकारी श्री अविनाश ने कहा कि शासन की मंशानुसार जनपद में सभी जरूरत मंदों तक कम्बल पहुंचाया जा रहा है तथा सभी प्रमुख नगरीय क्षेत्रों में अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। श्री सिंह ने कहा कि भीषण ठंड के दृष्टिगत प्रमुख चौराहों व स्थानों पर अलाव की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। श्री अविनाश ने समाजसेवियों व संभ्रान्त नागरिकों से अपने आसपास के जरूरत मंदों की मदद करने का आह्वान किया है।
टाण्डा तहसील सभागार में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में 150 से अधिक जरूरत मंदों को निःशुल्क कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम में अपार जिलाधिकारी डॉक्टर सदानंद गुप्ता, टाण्डा उपजिलाधिकारी सचिन यादव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित कानून-गो, लेखपाल व तहसील कर्मी मौजूद रहे।

अन्य खबर

1200 वोटर वाले बूथों पर चलेगा निर्वाचन आयोग का डंडा! विधानसभा चुनाव से पहले बूथों के पुनर्गठन की तैयारी तेज

जहरीली चाय पिलाकर लूटने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा; 20 हजार के इनाम से नवाजी गई इब्राहिमपुर पुलिस टीम!

उधारी के रुपये मांगने पर खूनी हमला, 81 वर्षीय वृद्धा की मौत; चार गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में

error: Content is protected !!