WhatsApp Icon

जनपद के लाल को डिप्टी सीएम ने दिया सम्मान – खुले मंच से किया कई मांग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद का नाम प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में शिखर पर पहुंचाने में अहम भूमिका अदा कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा को सूबे के डिप्टी सीएम ने प्रदेश मुख्यालय पर स्थित एक होटल में आयोजित भव्य कार्यकम में सम्मानित किया। श्री बग्गा ने उक्त मौके पर जनपद के लिए कई महत्वपूर्ण मांग रखा जिस पर डिप्टी सीएम ने सकारात्मक जवाब देते हुए उनकी सराहना किया।


बताते चलेंकि लखनऊ के एक प्रतिष्ठित होटल में भारत समाचार द्वारा प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित भारत समाचार के सीईओ वीरेंद्र सिंह व एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम के पहले सत्र में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सेवाहि धर्म: ट्रस्ट के मुख्य सेवादार वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा को स्मृतचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से प्रमुख सेवादार धर्मवीर सिंह बग्गा ने खुले मंच से अवगत कराते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के बाद कैंसर एक बड़ी तबाही के रूप में फैल रही है जिसके लिए जनपद अम्बेडकर नगर में एक बड़ा कैंसर हास्पिटल बनवा कर निःशुल्क इलाज़ की सेवा करने का प्रण लिया है जिसके जो बिना सरकार के सहयोग के संभव नहीं है। श्री बग्गा ने जनपद में संचालित एक मात्र महामाया मेडिकल कालेज में चिकित्सीय सेवाओं का विस्तार करने के साथ पीजीआई की मान्यता देने की मांग किया तथा अकबरपुर व टाण्डा में अतरिक्त शवदाहगृह बनवाने की मांग किया। श्री बग्गा ने कहा कि अकबरपुर व टाण्डा में शवदाहगृह की भूमि उपलब्ध करा दी जाए तो उसे सेवाहि धर्म टीम के सहयोग से निर्मित करवा लिया जाएगा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने धर्मवीर सिंह बग्गा को खुले मंच से जवाब देते हुए कहा कि संभावित कैंसर महामारी पर बड़ा काम किया जाएगा तथा अन्य मामलों में जिलाधिकारी से वार्ता कर सेवा कार्य किया जाएगा। उक्त मौके पर भारत समाचार के सीईओ वीरेंद्र सिंह व एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्राने भी प्रमुख सेवादार धर्मवीर सिंह बग्गा को सम्मानित किया।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!