WhatsApp Icon

अब इब्राहिमपुर थाना पर होगी 24 घण्टे जनसुनवाई – नई व्यवस्था की सराहना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: इब्राहिमपुर पुलिस इन दिनों नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के कार्यशैली पर काम करते हुए अपराध पर नियंत्रण करने के लिए हर सम्भव काम कर रही है। नवागत प्रभारी निरीक्षक ने अब जनसुनवाई के लिए 24 घण्टे लगातार व्यापक व्यवस्था कर रहे है तथा अनावश्यक रूप से थाना पर आने वालों व दलालों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
शासन की मंशानुसार पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश पर नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपराध पर नियंत्रण करने के लिए जनसुनवाई (हेल्प डेस्क) पर प्रतिदिन स्वयं जनता की समस्या सुनते हैं। दीपक सिंह रघुवंशी जब क्षेत्र के भर्मण पर होते हैं तो इस दौरान भी थाने पर एक उपनिरीक्षक फरियाद सुनने के लिए बैठा मिलेगा। मानना है कि जनता की फरियाद ज्यादा से ज्यादा सुना जाय जिससे अपराध पर नितंत्रण किया जा सके। अब फरियादी को जनसुनवाई के लिए प्रभारी निरीक्षक की अनुपस्थिति में एक उपनिरीक्षक हमेशा मौजूद मिलेगा जिससे कोई भी फरियादी ज्यादा समय थाने पर इंतजार न करें तत्काल प्रभाव से समस्या का निदान हो।
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों पुलिस काफी सक्रिय नजर आ रही है,जहां पुलिस दिन रात क्षेत्र का निरीक्षण कर रही तो वहीं हर छोटी बड़ी घटनाओं पर बारीकी से निगरानी रख रही हैं।
नवागत प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा लगातार चेतावनी जारी की जा रही हैं कि थाना क्षेत्र में अगर कानून व्यवस्था पर कोई बट्टा लगाएगा तो वह बक्शा नही जाएगा।
इन दिनों थाने पर दलालों के जमावड़े न के बराबर दिख रहा है दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा थाने का प्रभार लेते ही चेतावनी दी थी कि दलाल दिखई न पड़े जिसके बाद से दलालों की दलाली बन्द होती नजर आ रही है।
प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के द्वारा क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि हमारे पर्सनल नंबर पर कोई भी समस्या हो तत्काल अवगत कराएं। पुलिस सहायता 10 मिनट के अंदर आपके लिए उपलब्ध रहेगी दिन हो या रात कहीं पर भी कभी भी कोई भी समस्या हो तत्काल अवगत कराए पुलिस आपके लिए हर संभव मदद करने के लिए खड़ी है। कानून व्यवस्था को बनाये रखें।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!