WhatsApp Icon

इमाम ईदगाह के पुत्र ने डीआईजी बन कर जनपद का नाम किया रौशन – बधाइयां देने का सिलसिला जारी

Sharing Is Caring:

पूर्व मंत्री स्वर्गीय अहमद हसन के बाद शफीक अहमद बने डीआईजी

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान – एडिटर इन चीफ/मान्यता प्राप्त पत्रकार) ईदगाह के इमाम रहे हाफिज मोहम्मद के पुत्र शफीक अहमद ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए जनपद के नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराने का काम किया है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय अहमद हसन के बाद अब शफीक अहमद डीआईजी पद अपर आसीन हुए है जिन्हें बधाइयां देने का क्रम अनवरत जारी है।


जलालपुर नगर क्षेत्र के दलाल टोला निवासी शफीक अहमद 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जो एसएसपी पद पर आसीन थे। शफीक अहमद के पिता स्वर्गीय हाफिज मोहम्मद थे और बड़े भाई महबूब अहमद रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। श्री शफीक ट्रेनिंग हेड क्वार्टर में एसपी पद पर कार्यरत थे जिन्हें पदौन्नति उपरांत डीआईपी लखनऊ बनाया गया है।
पूर्व मन्त्री स्वर्गीय अहमद हसन भी डीआईजी पद पर कार्यरत रह चुके हैं और अब जलालपुर दलाल टोला के ही शफीक अहमद को भी डीआईजी पद प्राप्त हुआ है जिससे दलाल टोला व जलालपुर सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर है। डीआईजी बनने पर श्री शफीक को उनके बड़े भाई पूर्व आईएएस अधिकारी महबूब अहमद, सहित हबीब अहमद, रफीक अहमद, मौलाना हबीबुर रहमान, गुलाम रब्बानी, हाजी हिलाल, मजहरूल हक,सुलतान अहमद, मोहसिनुल हक, मोअलीमुल हक, मुजफ्फरूल हक आदि सहित जलालपुर व पूरे जनपद के लोग लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

अन्य खबर

दान पेटी तोड़कर चोरी का आरोप, पकड़कर पुलिस को सौंपा फिर भी आरोपी छूटा! मठिया मंदिर में बार-बार चोरी से उबाल

शिक्षक एमएलसी चुनाव में कटेहरी ने मारी बाजी, टांडा में सबसे कम मतदान; अम्बेडकरनगर में 80.46% वोटिंग

धान के खेत में मिला अपरिपक्व भ्रूण, गांव में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम के लिए भेजा भ्रूण

error: Content is protected !!