WhatsApp Icon

काफी धूमधाम से मनाया गया सेवहि धर्म: टीम के संस्थापक का जन्मदिन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने वाली सेवहि धर्म: टीम के संस्थापक धर्मवीर सिंह बग्गा का 56वां जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर उनके दर्जनों शुभचिंक्तों ने उनके आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया।


हज़ारों बहन बेटियों का सामूहिक विवाह कराने के साथ अनवरत कन्या सहयोग सेवा कर रही सेवाहि धर्मा: टीम के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा द्वारा प्रतिदिन दो समय लंगर की भी सेवा की जा रही है तथा लावारिश शवों का अंतिम संस्कार भी कराया जा रहा है।उक्त सेवाहि धर्म: टीम के संस्थापक धर्मवीर सिंह बग्गा का 56वां जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया। उक्त मौके पर फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण भी किया गया। समाजसेवी नीरज मौर्य द्वारा श्री बग्गा के जन्मदिन पर 13 सौ पौधरोपण करने का संकल्प किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से कृष्ण कुमार उर्फ कक्कू पांडेय, भरत काबरा, दिलीप सिंह मया, संजय मिश्रा एनटीपीसी, जुहैब खान प्रबंधक ग्रीन लैंड चिल्ड्रन एकेडमी बसखारी, दबीर अहमद, सैय्यद फुरकान अहमद, राजेश अग्रहरि उर्फ रज्जू, अर्जुन आचार्य, ललित मांझी, विपिन सिंह फौजी, अमित सिंह, राजन कनौजिया, पंकज यादव, जगदीश गौतम, रणविजय यादव, गौतम राव, नीरज मौर्य, निलेश यादव आदि ने श्री धर्मवीर के आवास पर पहुंच कर बधाइयां दिया तथा सोशल मीडिया पर भी हजारों लोगों द्वारा बधाइयां दी जा रही है।

अन्य खबर

टाण्डा की बेटी महविश परवीन ने AMU में लहराया परचम, बीएससी ऑनर्स बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल

‘जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे’… व्हाट्सएप विवाद में धमकी का आरोप, FIR दर्ज

किसानों को बेच दिया घटिया खाद! जांच में 90% सल्फर की जगह महज 17.81% मिला, टाण्डा में मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!