WhatsApp Icon

झांड़फूंक के बहाने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक युवक गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर थानाक्षेत्र के ग्राम तरौली मुबारकपुर निवासी अरुण कुमार की तहरीर पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 43/24 की धारा 3(5)1 उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिशेष अधिनियम,2021 के आरोपी को पुलिस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुकदमा वादी का दावा है कि आरोपी शमशीर खान पुत्र रफीक खान निवासी सेमऊरखानपुर (पकड़िया का पूरा) द्वारा झांड़फूंक का कार्य करता है और उसके द्वारा अनुसूचित जाति के वृतन्ति पुत्र राम तीरथ निवासी ग्राम काजीपुर को बहला फुसला व लालच देकर धर्म परिवर्तन करा दिया गया जिसके कारण वृतन्ति मुस्लिम धर्म के अनुसार नमाज़ पढ़ने लगा और अपना रहन सहना इस्लाम धर्म के अनुरूप कर लिया है।
हंसवर पुलिस ने समाजसेवी अरुण कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी शमशीर खां को गिरफ्तर कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

अन्य खबर

IPS की मां की संदिग्ध मौत पर सपा का यू-टर्न, रूढ़ा जाने वाला प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम स्थगित

IPS की मां की संदिग्ध मौत पर तेज हुई सियासत, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल कल पहुंचेगा रूढ़ा

पांच महीने से टैक्सी स्टैंड की नीलामी अटकी, 50 लाख का राजस्व फंसा; चार बार विज्ञप्ति, फिर भी नतीजा शून्य

error: Content is protected !!