WhatsApp Icon

कटेहरी में भाजपा की प्रचंड जीत, धरा रह गया सभी का आंकड़ा

Sharing Is Caring:

 

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम होना भी बना कारण

अम्बेडकरनगर: भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को प्रचण्ड जीत प्राप्त होने से जश्न का माहौल बन गया है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम होना भी सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा के हार का कारण माना जा रहा है। मतदान म बाद से लोग भाजपा व सपा में कांटे की टक्कर बता रहे थे लेकिन धर्मराज निषाद की जीत ने राजनीतिमा आंकड़ा फेल कर दिया है।
गत 20 नवम्बर को हुए 277 कटेहरी विधान सभा उपचुनाव के मतदान की मतगणना शनिवार को इंजीनिरिंग कॉलेज अकबरपुर में निर्धारित समयानुसार कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। शुरुआती दौर में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद बढ़त बनाये हुए थे लेकिन तीन राउंड के बाद से सपा ने शानदार बढ़त बना लिया लेकिन फिर सपा प्रत्याशी पीछे होने लगी और धीरे धीरे निर्णायक बढ़त के साथ भाजपा प्रत्याशी के विजयश्री का एलान भी हो गया।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व अम्बेडकर नगर मौजूदा सांसद सांसद लालजी वर्मा की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शोभावती वर्मा को सपा में अपना प्रत्याशी बनाया था जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक धर्मराज निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया था। बताते चलेंकि कटेहरी उपचुनाव का मतदान पहले 13 नवम्बर को होना जिसे चुनाव आयोग द्वारा तारीख बढ़ाते हुए 20 नवम्बर कर दिया था। मतदान के दौरान सपा प्रत्याशी व समर्थकों द्वारा प्रशासन पर मुस्लिम मतदाताओं को मतदान से रोकने का भी आरोप लगाया था जिसके कारण मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में 10 प्रतिशत मतदान भी कम हुआ।
शनिवार को हुई मतगणना के दौरान कमिश्नर व आईजी अयोध्या ने भी मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
भारतीय जनता पार्टी के धर्मराज निषाद ने 33838 मतों से विजय प्राप्त किया है। 31 राउंड समाप्ति पर भाजपा को जहां 103137 मत मिला है वहीं सपा को 69309 मत प्राप्त हुआ जबकि बसपा को 41451 मत व भीम आर्मी को 5122 मत प्राप्त हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के समक्ष भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को जीत का सर्टीफिकेट भेंट किया गया। भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
मतदान के बाद से भाजपा व सपा में कड़ी टक्कर का अंदाज़ा लगाया जा रहा था और राजनीतिक जानकर मात्र 10 हजार के अंदर ही जीत हार का दावा कर रहे थे लेकिन भाजपा विधायक धर्मराज निषाद की प्रचंड जीत ने सभी का आंकड़ा फेल कर दिया और 1991 क बाद पुनः भाजपा ने कटेहरी सीट पर कब्जा कर लिया है।

फाइनल राउंड

अन्य खबर

जलालपुर में महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजे दुर्गा पंडाल; डांडिया पर झूम उठे बच्चे

अम्बेडकरनगर की सियासत में भूचाल! भाजपा जिलाध्यक्ष पर युवा नेत्री के गंभीर आरोपों का वीडियो वायरल, चुनावी माहौल में मची हलचल

खेत में पति-पत्नी के मिले शव, इलाके में सनसनी! जंगली जानवर के हमले की आशंका

error: Content is protected !!