WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में धर्मांतरण मामले का बड़ा खुलासा! धार्मिक साहित्य और रजिस्टरों का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

प्रार्थना सभा के नाम पर गरीबों को कथित रूप से लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, यूपी धर्मांतरण कानून के मुकदमे में हुई गिरफ्तारी

अम्बेडकरनगर में कथित धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रार्थना सभा के नाम पर गरीब और भोले-भाले लोगों को कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता था।

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में धार्मिक साहित्य, बाइबल, मेंबरशिप फॉर्म, रजिस्टर, हिसाब-किताब की डायरी और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

धर्मांतरण मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए दावा किया कि दोनों आरोपी पटना मुबारकपुर स्थित एक चर्च में लोगों को प्रार्थना सभा के नाम पर बुलाकर कथित रूप से बहला-फुसलाकर और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराते थे तथा इसके बदले धनराशि प्राप्त करते थे।

(सीओ सिटी नीतीश कुमार का बयान सुने) पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में एएचटीयू और बसखारी पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर नेबूलाल और अंजीत कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में धार्मिक पुस्तकें, बाइबल, मेंबरशिप फॉर्म, रसीदें, उपस्थिति रजिस्टर, बही-खाता, डायरी, चर्च सामग्री रजिस्टर और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 552/25, धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में प्रकाश में आए थे। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!