WhatsApp Icon

मानवता, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पित जनपद के लाल की सेवाभक्ति जारी, पढ़िए विशेष रिपोर्ट

Sharing Is Caring:

धर्मवीर सिंह बग्गा राष्ट्रीय एकता पुरस्कार व साईं रत्न एवार्ड से किए जा चुके हैं सम्मानित

1001 कन्याओं का सामूहिक विवाह के बाद 5000 कन्याओं के विवाह में सहयोग का है संकल्प

लावारिश शवों का अंतिम संस्कार, भोजन बैंक, नेकी की दीवार के सहारे भी मानवता की कर रहे हैं सेवा

अम्बेडकरनगर जनपद में पवित्र माँ सरयू तट किनारे स्थित औद्योगिक नगरी टाण्डा के मोहल्लाह हयातगंज निवासी वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने अपने जीवन को समाज के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया है। सेवा को ही भक्ति मानते हुए श्री धर्नवीर द्वारा कन्यादान सहयोग सेवा का कार्य अनवरत जारी रखा गया है जिसके तहत जरूरतमंद परिवारों को विवाह के लिए घरेलू वस्तुएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। 1001 बहन बेटियों का सामूहिक विवाह कराने के बाद वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने अपनी पुत्री का कन्यादान किया और साथ ही साथ आजीवन बहन बेटियों के सहयोग का एलान भी किया। उक्त कड़ी में 5000 कन्याओं के विवाह में सहयोग का संकल्प दोहराते हुए लगातार जरूरतमंद परिवारों की सेवा में जुटे हुए हैं।
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने अपना जीवन मानवता, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पित कर दिया है। श्री बग्गा मंडल के अधिकारियों सहित समाजसेवियों व आमजनों के प्रेणा के सोत्र बन चुके हैं। श्री बग्गा को उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार भी मिला तथा उन्हें साईं रत्न से भी सम्मानित किया गया है। स्थानीय, प्रदेशीय व राष्ट्रीय स्तर पर भी श्री बग्गा को काफी सम्मान प्राप्त हुआ है। श्री बग्गा समाजसेवा में एक मिसाल कायम कर चुके हैं जिनको हर धर्म समुदाय के लोग काफी मुहब्बत देते हैं। श्री बग्गा समाज में मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर नज़र आते हैं।

उनके द्वारा सामूहिक विवाह व लावारिश शवों का अंतिम संस्कार अद्वितीय कार्य शुरू किया गया जो आज के समय में काफी चर्चित है। कोरोना महामारी के दौरान अपने जीवन को खतरे में डालते हुए जमीन पर उतर कर धर्म जाति समुदाय के भेदभाव के बिना जिस तरह से मानव व मानवता की रक्षा में बढ़चढ़ कर भाग लिया था उसकी छाप आज भी अमिट है। ढाई दशक की बेमिसाल सामाजिक सेवा के बीच श्री बग्गा द्वारा भोजन बैंक के सहारे प्रतिदिन दो समय अनवरत गुरु लंगर का आयोजन किया जा रहा है तथा नेकी की दीवार के सहारे जरूरतमंदों को कपड़ा आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा जहां सिख पन्थ की व्यवस्थाओं के प्रति अटूट श्रद्धा रखते हैं वहीं हिन्दू व मुस्लिम धर्मों का सिर्फ आदर ही नहीं करते बल्कि विभिन्न धर्मों की अच्छाइयों को दैनिक जीवन में भी उतारने का प्रयास करते नज़र आते हैं। श्री बग्गा द्वारा अपनी माता के निधन पर एक तरफ जहां गुरु पाठ कराया जा रहा था वहीं दूसरी तरफ कुरआन ख्वानी व मंत्रों का जाप भी चल रहा था जिसे देख हर कोई अचंभित नज़र आ रहा था।
बहरहाल समाजसेवियों की हौसला अफजाई करने वाले सेवाहि धर्म: टीम के संस्थापक अध्यक्ष व समाजसेवा को भक्ति बना चुके वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा द्वारा कन्या विवाह सहयोग के तहत जरूरतमंदों की बिना धर्म, जाति व समुदाय के लगातार सेवा की जा रही है जिसकी जनपद व प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में भी सराहना हो रही है। (आलम खान, एडिटर इन चीफ, सूचना न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट)

नोट: इस पोस्ट को शेयर कर आप भी किसी जरूरतमंद परिवार की मदद कर सकते हैं। धन्यवाद

अन्य खबर

जलालपुर में महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजे दुर्गा पंडाल; डांडिया पर झूम उठे बच्चे

अम्बेडकरनगर की सियासत में भूचाल! भाजपा जिलाध्यक्ष पर युवा नेत्री के गंभीर आरोपों का वीडियो वायरल, चुनावी माहौल में मची हलचल

खेत में पति-पत्नी के मिले शव, इलाके में सनसनी! जंगली जानवर के हमले की आशंका

error: Content is protected !!