WhatsApp Icon

देव इंद्रावती कॉलेज के तीन मेधावियों ने बढ़ाया जिले का मान

Sharing Is Caring:
अवध विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह में पूजा, अमन और जयेश को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से नवाजा गया

अम्बेडकरनगर। देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी के लिए बुधवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के 31वें दीक्षांत समारोह में महाविद्यालय के तीन मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। एक ही महाविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलना संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

 

एमए (ड्राइंग एंड पेंटिंग) की छात्रा पूजा मद्धेशिया को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। वहीं बीपीईएस तृतीय वर्ष में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले अमन कुमार यादव एवं जयेश गुप्ता को भी कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

12 अगस्त 2026 को आयोजित दीक्षांत समारोह में मिली इस उपलब्धि से देव इंद्रावती महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. राना रणधीर सिंह, निदेशिका डॉ. रंजना सिंह, सचिव राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. ए.बी. सिंह एवं कार्यालय अधीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने तीनों मेधावियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय परिवार ने कहा कि पूजा मद्धेशिया, अमन कुमार यादव और जयेश गुप्ता की सफलता उनके परिश्रम, प्रतिभा और समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे अम्बेडकरनगर जनपद के लिए गौरव का विषय है। परिवार ने विश्वास जताया कि तीनों विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के बल पर संस्थान और जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. आकाश श्रीवास्तव, चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह के अलावा डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ. बीरबल शर्मा, डॉ. नीता मिश्रा, डॉ. अमित पांडे, अमरेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, मनोज कुमार सिंह, नीरज पटेल एवं जितेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय परिवार ने तीनों स्वर्ण पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

एक साथ तीन स्वर्ण पदक हासिल कर देव इंद्रावती पीजी कॉलेज ने न सिर्फ अपनी शैक्षणिक क्षमता का परचम लहराया, बल्कि जिले की मेधा को भी विश्वविद्यालय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!