WhatsApp Icon

किट से डेंगू मलेरिया की जांच करने के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मच्छरों से होने वाले डेंगू, मलेरिया जैसी घातक बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में एक कार्यशाला का आयोजन कर क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों को डेंगू की जांच किट का उपयोग करते हुए बीमारी का पता लगाने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रयोगशाला सहायक चंद्रभान यादव द्वारा अस्पताल परिसर में आशा कार्यकत्रियों के समक्ष डेंगू, मलेरिया जांच किट के उपयोग करने के तरीके का प्रदर्शन किया गया। प्रयोगशाला सहायक ने डेमो करते हुए बताया कि डेंगू, मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है लेकिन अब इसकी जांच बहुत ही सरल है जिसे जाँच किट द्वारा लगभग आधे घंटे के अंदर ही पता लगाया जा सकता है। उन्होंने किट के माध्यम से इसका डेमो दिखाते हुए एक आशा कार्यकत्री के उंगली से खून निकाला तथा उसे किट में बने बिंदु में डाला। बगल के बिंदु में केमिकल बफर डाल आधा घंटा के लिए सुरक्षित रख दिया। आधा घंटा बाद उसमे एक लाल निशान बन गया उन्होंने बताया कि इसमें डेंगू के लक्षण नहीं है। उन्होंने आशाओं को बताया कि किट पर दो लाल निशान मिलने पर वह डेंगू, से ग्रसित मरीज है उसकी सूची जांच किट के साथ अस्पताल भेजना है जिससे उसका इलाज किया जा सके। प्रशिक्षण में आशा गुड़िया, नीलम, कादंबरी, रीना, तारा देवी, अनीता वर्मा समेत क्षेत्र की तमाम आशा कार्यकत्रियों ने प्रशिक्षण में शामिल रही।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर ने खोया तेजतर्रार व ईमानदार डीएम, एक साल भी नहीं कर सके कार्यकाल पूरा -ईशा प्रिया से बड़ी उम्मीद

जन्म से पहले ही 8वीं पास: टांडा के ‘कलयुग के अभिमन्यु’ ने खोली शिक्षा सिस्टम की पोल

महरुआ में कानून का डंडा, भगवानपुर में नियम ठंडा! — सरकारी भवन में ‘रातों-रात’ प्रतिमा, प्रशासन की दोहरी नीति पर बवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.