WhatsApp Icon

रविवार को सूबे के मंत्री बुनकरों से करेंगे सीधा संवाद, स्वागत की तैयारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बुनकर नगरी टाण्डा में सूबे के हज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी के स्वागत की तैयारियों जोरशोर से चल रही है। रविवार को मंत्री दानिश आज़ाद टाण्डा नगर में बुनकरों से सीधा संवाद करेंगे।


उक्त जानकारी समाजसेवी डॉ इश्तियाक अहमद अंसारी ने देते हुए बताया कि हज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी 02 नवम्बर रविवार की शाम 05 बजे टाण्डा नगर के सालारगढ़ मैदान में बुनकरों के साथ सीधा संवाद करने आ रहे हैं। श्री इश्तियाक ने कहा कि मंझले व छोटे बुनकरों के साथ लगातार छल होता रहा है जिससे मंझले व छोटे बुनकरों के सामने जीवन यापन की बड़ी समस्या पैदा हो गई है। आर्थिक समस्या से जूझ रहे मंझले व छोटे बुनकरों की आवाज़ सरकार तक सलीके से पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी रविवार को आम बुनकरों से सीधा संवाद करेंगे जिसमें सभी बुनकर शामिल होकर समस्याओं से अवगत कराएं जिससे सूबे के मंत्री के समक्ष सही व पूरी वास्तविकता आ सके और सरकार के समक्ष बुनकरों की पैरवी हो सके।
बताते चलेंकि समाजसेवी डॉक्टर इश्तियाक अहमद अंसारी द्वारा बुनकरों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं न्यूनतम फ़िक्स रेट पर बिजली दिलाने के लिए सूबे के मंत्री व अन्य अधिकारियों से लगातार भेंट कर रहे हैं और इसी क्रम में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी को टाण्डा नगर में सीधा संवाद के माध्यम से बुनकरों की मूल समस्याओं से अवगत कराने का प्रयास कर रहे हैं।
बहरहाल औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में 02 नवम्बर रविवार की शाम 05 बजे सूबे के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी बुनकरों से सीधा संवाद करेंगे जिनके स्वागत की तैयारियां काफी जोरशोर से चल रही है।

अन्य खबर

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में चोरों में फैलाई दहशत, सीसीटीवी डीवीआर तक उठा ले गए शातिर चोर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.