WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर पहुंचे सूबे के मंत्री दानिश आज़ाद ने राहुल अखिलेश पर साधा निशाना, वक्फ मामले में कही बड़ी बात

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग सँभल रहे सूबे के राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने वक़्फ़ संसोधन अधिनियम को मुस्लिम समाज की तरक्की के लिए अच्छा कदम बताया और कहा कि मुस्लिम समाज वक़्फ़ संसोधन बिल के साथ है तथा राहुल गांधी व अखिलेश यादव पर जमकर नाराजगी प्रकट किया।

श्री दानिश जनपद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे जहां पत्रकारों ने वक़्फ़ संसोधन बिल मामले पर सवाल उठा तो उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है और बिना समझे बुझे ही वक़्फ़ संसोधन बिल का कुछ दलों में शामिल कुछ मुस्लिम नेता विरोध कर रहे हैं। श्री दानिश ने कहा कि राहुल गांधी सदन में चर्चा के दौरान वक़्फ़ पर कुछ नहीं बोलते हैं और सदन के बाहर खूब होहल्ला मचाते फिरते हैं। श्री दानिश ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव कहते है कि आओ गले मिले जबकि उनके मतलब ही है कि आओ गला काटे, जिस को मुस्लिम समाज बहुत अच्छे से समझ रहा है।
राज्यमंत्री श्री दानिश ने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड पर विपक्ष जानबूझ कर गुमराह करने वाला बयान जारी कर रहा है जबकि मुस्लिम समाज वक़्फ़ संसोधन के साथ है।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!