WhatsApp Icon

संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी अनिवार्य और प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण : एसएन पटेल

Sharing Is Caring:


उन्होंने कहा हम सभी यहां पर सभी कांग्रेसजनों से चर्चा परिचर्चा करने के लिए आये हैं आप सभी से सलाह मशविरा लेकर यहां का संगठन बनाया जायेगा। जल्द ही पार्टी द्वारा यहां का जिला अध्यक्ष घोषित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रत्येक सदस्य को पार्टी के प्रति सक्रिय रहना होगा जिससे पार्टी निचले स्तर से मजबूत हो सके। बूथ स्तर पर मजबूत टीम हम सभी की सक्रियता से उपलब्ध होगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव मनोज गौतम, प्रदेश सचिव कैलाश चौहान ने कहा जमीनी स्तर पर संगठनात्मक मजबूती से हम अपनी बाते मजबूती से रख सकते है, गलत बात का विरोध मजबूती से कर सकते हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्य नारायण पटेल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश चौहान जनपद आये, उनके आने पर जनपद के कांग्रेसजनों ने दोस्तपुर बाईपास पर सुनील मिश्र के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया और तत्पश्चात कोहिनूर मैरेज हाल में कांग्रेसजनों के साथ व्यक्तिगत चर्चा परिचर्चा किया। उसके उपरांत अस्वस्थ चल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मो.अनीस खान का हाल चाल लेने उनके घर गये।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ए आई सी सी सदस्य सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व प्रत्याशी जलालपुर सुनील मिश्र, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अमित जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, गुलाम रसूल, सुनील सिंह, रामजन्म दूबे, रवीश शुक्ला, इमरान गांधी, सरिता यादव, सुखीलाल वर्मा, विश्वभान मिश्रा, दीपक वर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ आर पी कौशल, उदयभान मिश्र राजबहादुर, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, बद्रीनारायण शुक्ला, वीर बहादुर, राजेश वर्मा, आलोक पाठक, मो. हाजी सलीम, सतीश चंद्र प्रजापति, मो. जियाउद्दीन अंसारी, अनुराग तिवारी, राज कुमार तेली, रीतेश तिवारी, राजीव गुप्ता, हेमंत यादव, अबू सहमा, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, फिरोज अहमद किछौछवी, आदित्य नारायण तिवारी बंटी, रेहाना बानो, राम नरेश पाल, जोखन सिंह, ज्ञानेंद्र पाठक नन्हे, तौसीफ अहमद मोनू, राजकुमार अग्रहरी, सुशील कुमार गौतम, मस्तराम शर्मा, आशाराम यादव, आनंद अमृतराज वर्मा, वीरेंद्र गौतम, अजय पासवान, दिवाकर पाण्डेय, राकेश वर्मा, सेवाराम वर्मा, मनजीत राजभर, वीपत यादव समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अन्य खबर

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने व सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा नेताओं की जीत पर अटल भवन में जश्न

अकबरपुर गांधी आश्रम शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

यूपी सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम को मिला मजबूत हथियार, टांडा सब रजिस्ट्रार बने बॉलिंग कोच, दिल्ली में दिखेगा अनुभव का दम

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.