WhatsApp Icon

संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस में बदलाव की तैयारी, बूथ से जिला स्तर तक होगा पुनर्गठन

Sharing Is Caring:

गांव-गांव पहुंच रहे AICC पर्यवेक्षक गुंजन पटेल, टांडा विधानसभा में कांग्रेसजनों से की रायशुमारी

अम्बेडकरनगर। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी ने जमीनी संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। अभियान के तहत बूथ से लेकर न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर तक संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

टांडा विधानसभा के कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक गुंजन पटेल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पदों के वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र ‘बब्लू’ ने बताया कि अभियान के तहत टांडा विधानसभा के टांडा नगर, टांडा ब्लॉक और बसखारी ब्लॉक के कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद AICC पर्यवेक्षक गुंजन पटेल ने कांग्रेसजनों से व्यक्तिगत मुलाकात कर संगठन को लेकर रायशुमारी की और कार्यकर्ताओं की बात सुनी।

अभियान के तहत बूथ, न्याय पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर संगठन की स्थिति, सक्रियता और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की जा रही है। कांग्रेस नेतृत्व का जोर जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर है।

बैठक में पूर्व विधायक अनूप पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह ‘कप्तान’, AICC सदस्य सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, जितेंद्र पटेल, टांडा ब्लॉक अध्यक्ष राम कृपाल धावक, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव तौसीफ अहमद ‘मोनू’, शहबाज अंसारी, मिसबाहुद्दीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय, बसखारी ब्लॉक अध्यक्ष नियामतुल्ला, साधना नायक, राजेश नायक, फिरोज अहमद किछौछवी, अमरनाथ यादव, सुरेंद्र यादव, अजय पासवान, निजामुद्दीन, इमरान गांधी, अशोक सत्यार्थी, अर्श आलम, लालमणि समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!