WhatsApp Icon

हवाई पट्टी पर कल आयोजित होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम जनपद में बुधवार को राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर में आयोजित किया जायेगा, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


उक्त जानकारी जिला सूचना विभाग ने जारी करते हुए अबताय कि अब तक कुल 634 जोड़ो का आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रारम्भ की गई। योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरत मन्द एवं निर्धन परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उनकी सामाजिक, धार्मिक मान्यताओं एवं परम्परा व रीति रिवाज के अनुसार सामूहिक विवाह कराकर समाज के सभी वर्गों में सर्व धर्म समभाव व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
पूर्व में 03 दिसंबर 2023 को जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 762 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न कराया गया था और अब 31 जनवरी बुधवार को हवाई पट्टी पर पुनः भव्य आयोजन होगा जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ फर्जी बॉण्ड कांड: आरोपियों पर लगातार टूट रहा टाण्डा पुलिस का शिकंजा, एक-एक कर भेजे जा रहे जेल

अम्बेडकरनगर में हर गांव बनेगा “ग्रीन वार रूम”, डीएम ईशा प्रिया का बड़ा मिशन, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

टाण्डा तहसील के लेखपाल मनीष यादव ने रचा इतिहास, समीक्षा अधिकारी सचिवालय पद पर चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.