WhatsApp Icon

312 जोड़ों के लिए सजा शिवबाबा धाम विवाह, आलाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त) मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को शिवबाबा धाम, अकबरपुर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। जिले के विभिन्न विकासखंडों और नगर निकायों से चयनित जोड़ों को एक मंच पर विवाह के बंधन में बांधा गया। हालांकि प्रस्तावित 312 कन्याओं के सापेक्ष 292 कन्याओं का ही वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हो सका, जबकि 20 कन्याओं का विवाह नहीं हो पाया।

समारोह में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, प्रशासक/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। विवाह कार्यक्रम संबंधित जोड़ों की सामाजिक, धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुरूप कराया गया।

एमएलसी हरिओम पांडे ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी योजना बताया। वहीं विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि योजना के जरिए अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को विवाह के लिए सहायता मिल रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर साधु वर्मा ने इस कार्यक्रम को सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाली पहल बताया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में अम्बेडकरनगर के लिए 926 विवाहों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें 21 हजार रुपये की विवाह उपहार सामग्री, 15 हजार रुपये आयोजन व्यवस्था तथा 64 हजार रुपये विवाहित कन्या के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किए जाते हैं।

समारोह में पांच नवदंपतियों को प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। खास बात यह रही कि प्रस्तावित चार मुस्लिम वधुओं के सापेक्ष केवल एक मुस्लिम वधु का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हो सका।समारोह में पहुंचे वर-वधुओं और उनके परिजनों ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!