WhatsApp Icon

गोविंद साहब में सीएम के आगमन से पहले हाई अलर्ट, मंडलायुक्त-डीआईजी ने संभाली कमान

Sharing Is Caring:
07 अगस्त के मेगा कार्यक्रम की तैयारियों पर कड़ी नजर, अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सफाई कर्मियों की उतारी गई फौज

अम्बेडकरनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित 07 अगस्त के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। पूर्वांचल के आस्था केंद्र गोविंद साहब में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम से पहले मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन वर्मा ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की कमान संभाल ली। जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान हेलीपैड, मुख्य मंच, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग, सुरक्षा घेरा, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, आवागमन मार्ग और जनसुविधाओं की एक-एक व्यवस्था को बारीकी से परखा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की ऐसी व्यवस्था की जाए कि कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित और सुरक्षित रहे। विद्युत विभाग को विशेष रूप से बिजली आपूर्ति और विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल पर सफाई, पेयजल, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पूरे गोविंद साहब परिसर की सूरत बदलने के लिए सफाई कर्मियों की बड़ी टीम दिन-रात अभियान चला रही है, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद दिखाई दें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह, प्रशिक्षु आईएएस थनिगईयरसन टी., परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!