WhatsApp Icon

ठण्ड में कोहरे का फायदा उठा कर चोरों ने लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भीषण ठण्ड के दौरान रात्रि में कोहरे का फायदा उठा कर चोरों ने स्वर्ण व्यवसाई के घर सेंध काटकर लाखों रुपए का सोने चांदी के जेवरात हाथ साफ कर लिया जिससे आक्रोश व्याप्त है।


जहांगीरगंज थाना अंतर्गत लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में भय का माहौल आज रात चोरों ने जहांगीरगंज बाजार के माने जाने स्वर्ण व्यवसाई रघुवीर सेठ के यहां सेंध काटकर लाखों का सोने एवं चांदी के जेवरात पार कर दिए जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है ।काफी दिनों से बंद चोरी इस समय लगातार फिर से चालू हो गई है जिससे क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं हुई ।किसी का आज तक पर्दाफाश नहीं हुआ जहांगीरगंज के माने जाने आभूषण व्यवसाई रघुवीर सेठ के यहां लगभग करीब ढाई किलो चांदी एवं कुछ सोने के जेवरात एवं सीसी टीवी का डिस्क चोरों ने आज रात पीछे से सेंध काट कर उठा ले गए जिससे जहांगीरगंज व्यापार मंडल के लोग काफी आक्रोश में हैं। इसका खुलासा नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ अनवर महामंत्री भगवती जायसवाल एवं अन्य व्यापारी पदाधिकारी ने बैठक कर यह निर्णय लिया कि यदि पुलिस खुलासा करने में नाकाम होती है तो व्यापारी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता महामंत्री श्याम सुंदर सोनकर सानू दुबे सुनील दत्त मौर्य व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष संजय आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य खबर

1200 वोटर वाले बूथों पर चलेगा निर्वाचन आयोग का डंडा! विधानसभा चुनाव से पहले बूथों के पुनर्गठन की तैयारी तेज

जहरीली चाय पिलाकर लूटने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा; 20 हजार के इनाम से नवाजी गई इब्राहिमपुर पुलिस टीम!

उधारी के रुपये मांगने पर खूनी हमला, 81 वर्षीय वृद्धा की मौत; चार गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में

error: Content is protected !!