WhatsApp Icon

मिझौडा में संचालित चीनी मिल में पेराई सत्र का डीएम ने किया शुभारम्भ

Sharing Is Caring:

 

90 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का रखा गया है लक्ष्य

अम्बेडकरनगर: जनपद के मिझौडा में संचालित बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की अकबरपुर इकाई में पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ जिलााधिकारी अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को फीता काट कर एवं विधिवत अनुष्ठान के साथ किया।
अखंड रामायण पाठ के उपरांत विधि विधान से पूजन, हवन एवं किसानो को सम्मानित किया गया।

इस वर्ष पेराई हेतु 90 लाख क्विंटल गन्ने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल के साथ पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, गन्ना समिति चेयरमैन प्रतिनिधि अरविन्द सिंह डिंपू, जिला गन्ना अधिकारी, इकाई प्रमुख रमेश कुमार वर्मा, महाप्रबंधक वाणिज्य राजन कुमार राय, महाप्रबंधक गन्ना सुनील कुमार चौहान, महाप्रबंधक अभियांत्रिकी अरुण कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक उत्पादन सुनील कुमार तिवारी, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन जीतेन्द्र कुमार सिंह, लैब हेड शोभनाथ सिंह समस्त सेक्शनल हेड विपिन कुमार, नीरज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

error: Content is protected !!