WhatsApp Icon

महंगाई की मार से चीनी की मिठास गायब, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरते हुए तीखा हमला बोला। अम्बेडकरनगर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी अभिषेक दत्त ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है और महज 15 दिनों के भीतर चीनी के दाम में करीब 20 रुपये की बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महंगाई ने चीनी की मिठास तक छीन ली है।

अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएं और जरूरतमंदों के साथ संघर्ष में खड़े रहें।

अम्बेडकरनगर पहुंचने पर कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति को लेकर उन्होंने कांग्रेसजनों से व्यक्तिगत मुलाकात कर जमीनी स्तर पर संगठन की नब्ज टटोली।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जनपद के कांग्रेसजन एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह ‘कप्तान’, एआईसीसी सदस्य सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र, पूर्व प्रदेश सचिव/ऑब्जर्वर मो. अनीश खान और अमित जायसवाल ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र ‘बब्लू’ ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल ‘छोटू’ ने किया। इस दौरान प्रदेश सहप्रभारी ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय मुद्दों और पार्टी को मजबूत करने को लेकर संवाद किया।

कार्यक्रम में सुनील सिंह, कुलदीप उपाध्याय, सुखीलाल वर्मा, चिंताहरण पाण्डेय, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, अकबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष मो. जियाउद्दीन अंसारी, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव गुप्ता, कपिल देव वर्मा, रामधारी निषाद, राजपत पटेल, सत्यमवदा पासवान, साधना नायक, रामनरेश पाल, अशोक सत्यार्थी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कांग्रेस के इस कार्यक्रम में महंगाई के मुद्दे ने साफ संकेत दे दिया कि आने वाले दिनों में पार्टी रसोई के बजट और आम जनता की जेब को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!