WhatsApp Icon

गोविंद साहब में अफसरों का जनता दरबार, चौपाल में मिनटों में निपटीं ग्रामीणों की शिकायतें

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले गोविंद साहब में प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर गुरुवार को विकासखंड रामनगर स्थित गोविंद साहब में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
ग्राम चौपाल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी श्रीमती सविता सिंह, तहसीलदार आलापुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जल निकासी की शिकायत मिलते ही सफाई कर्मियों की टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण से जुड़ी शिकायतों पर पात्र लाभार्थियों को आवास सर्वे सूची में शामिल होने की जानकारी दी गई। शौचालय योजना के इच्छुक लोगों के ऑनलाइन आवेदन भी ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से तत्काल कराए गए।


चकमार्ग, नाली एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध और बिना भेदभाव के पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनके समाधान के लिए प्रशासन ने तत्परता का परिचय दिया।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!