WhatsApp Icon

कार में अनैतिक काम कर रही एक महिला सहित तीन गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: चार पहिया वाहन में अनैतिक कार्य कर रही एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बेवाना पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त, बार्डर बैरियर चेकिंग के दौरान रसूलपुर दियरा महरुआ सर्विस रोड की तरफ से आ रही कार अचानक रुकी। उसी दौरान बेवाना पुलिस टीम की द्वारा उक्त वाहन को घेरकर रोका गया।

वाहन के चेक करने पर उसके अंदर 01 महिला व 02 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये जिसमें बैठी महिला का पर्दा लिहाज का ध्यान रखते हुये महिला कांस्टेबल राजकुमारी द्वारा वस्त्र के सुव्यवस्थित कराया गया। जिसमें कार में बैठे व्यक्तियों से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम दिलबाग सिंह पुत्र स्व. स्वर्णजीत सिंह निवासी 0551च/185 नया सरदारी खेड़ा आलमबाग लखनऊ व अमनदीप सिंह पुत्र देवेन्द्र पाल सिंह निवासी 555च/8ए राम नगर आलमबाग लखनऊ बताया। कार की तलाशी लेने पर कार के अन्दर एक काली पालीथीन मे 03 पैकेट कण्डोम तथा 04 आदद मोबाईल फोन व 26 सौ नकद बरामद हुआ। वाहन चालक दिलबाग सिंह से कार का वैध कागजात नहीं दिखा सका। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा 148/2024 धारा 4,5,7,8 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 व 143, 144 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

अन्य खबर

पांच दिन पहले घर में गूंजी थी बेटे की किलकारी, छठे दिन उजड़ गया सुहाग! सड़क हादसे में सर्राफा कारोबारी की मौत से मचा कोहराम, नवजात के सिर से उठा पिता का साया

एनटीपीसी टांडा में गूंजेगा जय श्रीराम, 40 फुट के विशाल रावण का होगा दहन! भव्य रामलीला देखने उमड़ेंगे दर्शक

जलालपुर में महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजे दुर्गा पंडाल; डांडिया पर झूम उठे बच्चे

error: Content is protected !!