WhatsApp Icon

जमौली भड़भड़पुर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, पीड़ितों के रहने खाने की कराई अस्थाई व्यवस्था

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र जमौली भड़भड़पुर में बीते बुधवार राजस्व और नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर दर्जनों दलित परिवारों की झोपड़ियों पर चला बुलडोज़र अब राजनीतिक रंग लेने लगा है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित जिला प्रतिनिधि मंडल और स्थानीय कार्यकर्ता जमौली भड़भड़पुर में पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात किया।


सपा नेताओं ने पीड़ितों से पूरी घटना की जानकारी लिया। उक्त मौके पर प्रभावित लोगों ने जब अपना घर उजड़ने का दर्द बयां किया तो जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने तत्काल गांव में ही रहने-खाने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में प्रशासन से मिलकर पीड़ितों को हर संभव राहत दिलाई जाएगी।
जिला अध्यक्ष श्री जंगबहादुर ने प्रशासनिक कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि “यह सरकार दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार कर रही है। बड़े माफियाओं द्वारा सरकारी जमीनें कब्जाई जा रही हैं, मगर उन पर कार्रवाई करने का साहस प्रशासन जुटा नहीं पाता।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक बार फिर जमींदारी जैसी प्रथा थोपने की कोशिश कर रही है, जिसके तहत गरीबों के हक और अधिकारों को तानाशाही तरीके से कुचला जा रहा है।सपा नेताओं ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला अधिकारी से मिलकर पीड़ितों के लिए स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया जाएगा।

अन्य खबर

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

error: Content is protected !!