WhatsApp Icon

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है तीन स्थानीय पत्रकारों को करोड़ों रुपये की नोटिस देने का मामला

Sharing Is Caring:

बुलबुल लड़ाई प्रतियोगिता के खिलाफ सोशल मीडिया पर खबर लिखने पर मिली थी धमकी, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

अम्बेडकरनगर: बसखारी थानाक्षेत्र के तीन स्थानीय पत्रकारों को करोड़ों रुपये की हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता रचना मिश्रा द्वारा नोटिस भेजी गई है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों विश्व विख्यात किछौछा में बुलबुल लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसके खिलाफ स्थानीय पत्रकारों द्वारा प्रमुख्यता से समाचार प्रकाशित किया गया था। उक्त समाचार में मो. रईस उर्फ रईस नेता को जमकर निशाना बनाया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा गया कि “जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह बनने की तैयारी कर चुका है रईस नेता !” खबरों में दावा किया गया कि बुलबुल के पंजों में ब्लेड बांधकर प्रतियोगिता कराई जा रही थी और सट्टा लगवाया जा रहा था। उक्त खबरों ने रईस नेता के साथ ही मो.आज़म का नाम भी उछाला गया था। स्थानीय पत्रकार सैय्यद शाहनवाज़ अशरफ ने दावा किया था कि उक्त बुलबुल की खूनी लड़ाई की वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद मो.आज़म व रईस नेता एवं 06 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त मामले में बसखारी पुलिस ने मुकदमा संख्या 19/25 पर 191(2), 315(3) बीएनएस, 13 पब्लिक गोब्लिंग एक्ट, 11 (1) एम पशुओ के प्रति क्रूरता अधिनियम एवँ 9 व 51 वन जीव संरक्षण के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
मो. रईस उर्फ रईस नेता के अधिवक्ता रचना मिश्रा ने शाहनवाज़ अशरफ, अमन हसन व सैय्यद नवाज़ अशरफ को लीगल नोटिस भेजते हुए सोशल मीडिया पर चलाये गए आरोपों को निराधार बताया एवँ 15 दिवस के अंदर जवाब तलब किया है। अधिवक्ता द्वारा प्रति व्यक्ति एक करोड़ 55 हज़ार रुपये की मानहानि नोटिस भी भेजी गई है। नोटिस में रईस नेता की साफ क्षवि सहित पारिवारिक मानसिक को बताते हुए जुर्माना तलब किया गया है जबकि नोटिस पाने वाले पत्रकारों का कहना है कि रईस नेता के ऊपर संगीन धाराओं में कई मुकदमा दर्ज है एवँ टाण्डा बहुचर्चित स्व.रामबाबू गुप्ता हत्या कांड के अभियुक्त सहित कई शातिर अपराधियों से उनका सम्बन्ध है।
बहरहाल बुलबुल प्रतियोगिता को सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद मिली धमकी का मामला थमा नहीं था कि तीन लोगों को करोड़ों रुपये की लीगल नोटिस भेज दी गई जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है तथा गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

अन्य खबर

धागे के बढ़ते दाम से बुनकरों पर बढ़ा बोझ, तैयार कपड़ों के दाम में 15% बढ़ोतरी की उठी मांग

गुल्लू हत्याकांड: ताज तिराहे की खूनी रात का हिसाब! मुख्य अभियुक्त दोषी, सजा पर कल फैसला

अजान में जरा सी चूक भी नहीं चलेगी! टांडा में मुअज्जिनों की होगी खास ‘तरबियत’, हर गुरुवार लगेगी इस्लाही क्लास

error: Content is protected !!