WhatsApp Icon

बुढ़िया माता मंदिर के अवस्थापना सुविधा कार्य हेतु जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

Sharing Is Caring:

बुढ़िया माता मंदिर धार्मिक स्थल को वंदन योजना के तहत 193.87 लाख रुपए हुआ है स्वीकृत

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तहसील आलापुर के नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के अंतर्गत बुढ़िया माता मंदिर का निरीक्षण किया गया। बुढ़िया माता मंदिर धार्मिक स्थल को वंदन योजना के तहत 193.87 लाख रुपए स्वीकृत हुए। इस धन से कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बंदन योजना के तहत जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी राजेसुल्तानपुर से कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। शासन द्वारा स्वीकृति किए गए धन से संपर्क मार्ग, विश्रामालय,वाटर किओस्क, छादक साइनेज,प्रकाश व्यवस्था, बेंच,सुंदरीकरण, सीसी रोड, इंटर लॉकिंग आदि कराए जाने है। इसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए यथा शीघ्र कार्य प्रारम्भ कराए जाने व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा राम जानकी मंदिर गोपाल बाग का भी निरीक्षण किया गया। तथा वहां के संवर्धन व विकास हेतु अधिशासी अधिकारी को पत्र प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही साथ यह भी अवगत कराना है कि जिलाधिकारी अविनाश सिंह के अभिनव प्रयास से जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। जनपद अंबेडकरनगर विश्व प्रसिद्ध अयोध्या का अभिन्न अंग होने के कारण यहां पर पर्यटन की असीम संभावना बन रही है। जिलाधिकारी द्वारा श्रवण धाम क्षेत्र, दरवन झील, पुंथर झील सहित अनेक जल संचय स्रोतों व पौराणिक स्थलों का चिन्हांकन कर लगातार शासन को पत्र प्रेषित किए जा रहे हैं तथा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भी जनपद के विकास हेतु प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति भी लगातार दी जा रही है।पर्यटन को बढ़ावा देने से जहां एक तरफ देश-विदेश के पर्यटक जनपद में आएंगे वहीं दूसरी तरफ इससे जनपद वासियों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। प्रधानमंत्री जी द्वारा अपने उद्बोधन में अपील की गई है कि पर्यटक जहां भी जाए वहां उस यात्रा के अपने पूरे खर्च का काम से कम 10 प्रतिशत वहां स्थानीय वस्तुओं के खरीद में खर्च करें ,जिससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इससे जनपद सहित प्रदेश के 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी व देश के 05 ट्रिलियन डॉलर इकोनामिक को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी l निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी आलापुर, खण्ड विकास अधिकारी राजेसुल्तानपुर,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर, पूर्व विधायक आलापुर अनीता कमल तथा अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

टाण्डा अधिवक्ता कल्याण समिति चुनाव में अध्यक्ष-महामंत्री पद पर सीधा मुकाबला, 28 को मतदान

शिक्षक चुनाव की तैयारी पूरी, 9 केंद्रों पर कल 2,891 मतदाता करेंगे मतदान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ कांग्रेस का हल्लाबोल, जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता

error: Content is protected !!