WhatsApp Icon

PDA सिर्फ छलावा, बसपा ने भाजपा और सपा पर बोला तीखा हमला

Sharing Is Caring:

टांडा में बसपा बैठक, कानून-व्यवस्था, आरक्षण और जनकल्याण योजनाओं को लेकर सरकार व सपा पर साधा निशाना

अम्बेडकरनगर: टांडा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर गोकुलपुर स्थित अरूसा आजमपुर में आयोजित बहुजन समाज पार्टी की बैठक में पार्टी नेताओं ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि “प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने वाले, महापुरुषों के नाम पर बने जिलों और योजनाओं को समाप्त करने वाले तथा बैकलॉग भर्ती पर रोक लगाकर वंचित वर्गों का हक छीनने वाले आज पीडीए का नारा देकर महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी परिवारवाद की पार्टी है और उसका पीडीए का नारा पूरी तरह खोखला है। अब जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली।”

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने भाजपा सरकार पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति है तथा किसान, नौजवान और छात्र अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री कानून का राज स्थापित नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अयोध्या मंडल प्रभारी अरविंद गौतम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में 26 जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर समाज के गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के विकास के लिए प्रभावी कार्य किए गए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष सुनील सावंत ने किया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी रामनयन निर्दोष, विनय पाठक, समीर चौधरी, राधेश्याम राजभर, आलम बेग, दबीर अहमद, अंगद निषाद, नदीम अंसारी एडवोकेट, रिंकू त्रिपाठी, सर्वजीत राणा, अंकित वर्मा, राम अरजपाल, राहुल पाल, बेचू पाल, शिवम चौधरी, रामदीन वर्मा, अलका निगम, राम चरित्र चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!