WhatsApp Icon

दयानन्द बने बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव – दो विधान सभा अध्यक्षों में भी बदलाव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राजनीतिक पार्टियों द्वारा आगमी लोकसभा चुनाव में विजयश्री प्राप्त करने के उद्देश्य से बिसात बिछाना तेज़ कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिला महासचिव सहित दो विधान सभाओं के अध्यक्षों में भी बदलाव किया गया है।


बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने बताया कि टाण्डा पुन्थर निवासी दयानन्द मौर्य को जिला महासचिव नामित किया गया है जबकि अकबरपुर विधान सभा अध्यक्ष आज्ञाराम प्रधान ग्राम माऊख व कटेहरी विधान सभा अध्यक्ष सभाजीत पूर्व प्रधान ग्राम दरवन रज्जोपुर को बनाया गया है।
बताते चलेंकि बसपा जिलाध्यक्ष श्री सुनील द्वारा जिला महासचिव राधेश्याम राजभर, अकबरपुर विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार एडवोकेट व कटेहरी विधान सभा अध्यक्ष सियाराम भारतीय के स्थान पर जिला महासचिव दयानन्द मौर्य, अकबरपुर विधान सभा अध्यक्ष आज्ञाराम व कटेहरी विधान सभा अध्यक्ष सभाजीत को नामित किया गया है। श्री सुनील ने बताया कि उक्त फैसला बसपा के उच्च पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया है।

अन्य खबर

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

error: Content is protected !!