अम्बेडकरनगर: बहुजन समाज पार्टी द्वारा विधान सभा क्षेत्र जलालपुर के ग्राम भीतौरा उत्तर में एक दिवसीय कैडर कैम्प आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल रहे। उक्त कार्यक्रम बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम की अध्यक्षता सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आगामी लोकसभा आने वाले चुनाव में बसपा को मजबूती से लड़ाते हुए पुनः अम्बेडकर नगर बसपा सांसद बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर नगर से बसपा की जीत से बहन जी के हाथ बहुत मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि बसपा समता समाज की स्थापना के लिए कटिबद्ध है और देश में आपसी भाईचारा बनाते हुए देश बेरोजगारों किसानों और मेहनत कश लोगों की उन्नति के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
कैडर कैम्प की अध्यक्षता कर रहे बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने अपनी विचारों को साझा करते हुए कहा की बसपा युवाओं गरीबो मजदूरों किसानों की उन्नति के लिए लगतार आगे काम किया गया और प्रदेश में कानून ववस्था को लागू कर के शेर और बकरी को एक घाट पर ही पानी पिलाया।
विशिष्ठ अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख राम नयन निर्दोष
और पूर्व चेयरमैन जलालपुर कमर हयात ने लोगों को सम्बोधित कर बसपा के पक्ष मे वोट और स्पोट की अपील किया।
कैडर शिविर कार्यक्रम का संचालन तिलकधारी गौतम द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामराज गौतम सुरेश निषाद, पवन मौर्या, राज बहादुर, अनिल शर्मा, अभिषेक पाल, रामशंकर शर्मा, उमेश निषाद, आरती गौतम, कमला पाल, विकास गौड़, प्रधान राजेश वर्मा, विकास गौड़, राम दरस गौड़, राम सावरे, फूलचंद, अंकित वर्मा आदि मैजूद रहे।
कैडर कैम्प में पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद से पुनः जीत का किया दावा





