WhatsApp Icon

Bank of Baroda: टांडा शाखा के लिए नए भवन की तलाश, 1600 वर्गफुट परिसर व पार्किंग अनिवार्य

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सरकारी क्षेत्र के प्रमुख बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की टांडा शाखा के लिए नए परिसर/भवन की आवश्यकता जताई गई है। बैंक प्रबंधन द्वारा इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से संपर्क करने की अपील की गई है।
जानकारी के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा टांडा शाखा के संचालन हेतु लगभग 1600 वर्गफुट क्षेत्रफल का भवन आवश्यक है, जिसमें वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था अनिवार्य होगी। नए परिसर का चयन बैंक के मानकों के अनुरूप किया जाएगा, ताकि ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


बैंक ऑफ बड़ौदा टांडा शाखा के मुख्य प्रबंधक आलोक झा ने बताया कि शाखा को नए परिसर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। बढ़ती ग्राहक संख्या और बैंकिंग कार्यों के विस्तार को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं 21 जनवरी 2026 से पहले बैंक की टांडा शाखा से संपर्क कर सकती हैं। प्रस्तावित भवन सुरक्षित, सुलभ स्थान पर स्थित होना चाहिए, ताकि आम ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैंक प्रबंधन का मानना है कि नए परिसर के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर वातावरण, तेज सेवाएं और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!