WhatsApp Icon

भाजपा जिलाध्यक्ष की कूटनीति से भाजपा का बड़ी तेजी से बढ़ रहा है कुंबा – सपा को लगा झटका

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: संगठन को एकजुट व मज़बूती प्रदान में महारत प्राप्त भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी की कूटनीति के कारण भाजपा का कुंबा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अकबरपुर चेयरमैन चन्द्रप्रकाश वर्मा व सपा के प्रदेश स्तरीय नेता डॉक्टर संदीप सिंह सनी ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों में शुमार सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संदीप सिंह सनी ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सपा से किनारा करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया जिससे समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।दूसरी तरफ अकबरपुर के मौजूदा चेयरमैन चन्द्रप्रकाश वर्मा ने भी शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले लिया है हालांकि 2017 विधान सभा चुनाव में श्री चन्द्रप्रकाश ने भाजपा से चुनाव लड़ा था लेकिन पराजय के बाद उन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया था और गत वर्ष निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयश्री प्राप्त किया था। श्री चन्द्रप्रकाश के साथ अकबरपुर के कुछ सभासदों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण क़िया।
दोनों बड़े नेताओं को लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यलय पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
बहरहाल भाजपा जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी की कूटनीति की चर्चाएं जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश मुख्यालय पर चल रही है जिनकी राजनीतिक कूटनीति से लगतार भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है।

अन्य खबर

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

error: Content is protected !!