WhatsApp Icon

सरदार पटेल जयंती पर निकली एकता यात्रा में भाजपा नेताओं का शक्ति प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर) भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जलालपुर नगर में भव्य ‘एकता यात्रा’ निकाली गई। सरस्वती स्कूल से आरंभ हुई इस यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। यात्रा में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमाड़ पड़ी, जिससे कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन में तब्दील होता नजर आया।

यात्रा के समापन पर आयोजित जनसभा में राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि “कांग्रेस ने सरदार पटेल को उचित सम्मान नहीं दिया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लौह पुरुष की विरासत को विश्व पटल पर स्थापित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने देशभर से लोहा जुटाकर गुजरात में स्थापित दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया।

ADS
Powered by AdMind - SMWS
कार्यक्रम संयोजक व पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने इसे सरदार पटेल के सिद्धांतों, कर्तव्य-निष्ठा और राष्ट्र की एकता के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया। यात्रा प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी और विधानसभा संयोजक-जिला मंत्री पंकज वर्मा ने पूरे आयोजन की व्यवस्था संभाली। मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने यात्रा में उमड़ी भीड़ को सरदार पटेल के प्रति जनमानस की आस्था बताया। ‘सरदार पटेल जिंदाबाद’ के नारों और देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।

इस दौरान जिलासंयोजक एवं जिला महामंत्री दिलीप देव पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवननाथ, गौरव सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, विनय सिंह, के.के. मिश्र, संजय सिंह, संजीव सिंह, डॉ. योगेश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, केशव श्रीवास्तव, केशरी नंदन त्रिपाठी, आशुतोष उपाध्याय, शिवपुजन वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, दीपक त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, प्रवीण गौड़, सुभम पांडे, रविंद्र भारती, संजीव मिश्र, आर.आर. शुक्ल, मीसम रजा, सुरेश गुप्त, देवेश मिश्र सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से सीओ अनूप कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता और कोतवाल संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.