WhatsApp Icon

विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाने वाले भाजपा कार्यक्रताओं का थाना में जमावड़ा लगाने का वीडियों वायरल – क्षेत्र में तरह तरह की हो रही है चर्चाएं

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) विपक्षी पार्टियों पर पूर्व में सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाने वाली भाजपा जिले के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ जलालपुर कोतवाली में लगभग तीन घंटे तक कब्जा किए रखा था जिसकी वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तथा क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ योगी के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को पलीता लगाने पर भाजपा जिला इकाई की हुई छीछालेदर के बाद जलालपुर कोतवाली का एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में छुटभइये भाजपा नेताओं द्वारा जलालपुर कोतवाल की कुर्सी पर कब्जा जमा कर सरकारी पदों की गरिमा से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह वीडियो उसी समय का बताया जा रहा है जब स्वयं भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी व उपाध्यक्ष रजनीश सिंह स्वयं कोतवाल के कक्ष में मौजूद रहकर वार्ता कर रहे थे। उल्लेखनीय की बीते मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नेतृत्व में देर शाम थाने पहुंचकर भाजपाइयों द्वारा मोटर चोरी की आरोप में आए उसके कार्यकर्ता महेंद्र यादव द्वारा मामले को रफा दफा करवाने हेतु कोतवाली में तैनात सिपाही रानू यादव को बीस हजार रूपये देने के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए दबाव बनाया गया था। अंततः एएसपी विशाल पांडे द्वारा जिला मुख्यालय से कोतवाली आकर मामले का पटाक्षेप किया गया तथा आरोपित सिपाही के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति की गई व भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसी घटनाक्रम में वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस समय भाजपा जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष कोतवाल के ऑफिस में बैठकर संबंधित मुद्दे पर वार्ता कर रहे थे ठीक उसी समय बाहर जनता दर्शन व समाधान हेतु रखी गई थाना प्रभारी की कुर्सी पर भाजपा जिला महामंत्री दिलीप देव पटेल भाजपा नेता द्वारा कब्जा जमा लिया गया था और मौजूद पुलिसकर्मी द्वारा आपत्ति जताने के बावजूद कुर्सी खाली करना मुनासिब नहीं समझ गया।
अब सवाल यह है की सत्ता की हनक दिखाने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष और जिलाउपाध्यक्ष अपने सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ हर थाने में पहुंचकर कब्जा जमाएंगे तो अपराध व अपराधियों पर लगाम कैसे लगाएंगे। संबंधित अधिकारी लोगो को न्याय कैसे दिलाएंगे। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वायरल वीडियों नीचे है।

अन्य खबर

नवरात्र में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर पुलिस का पहरा, टाण्डा कोतवाली क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम की पैनी नजर

नवरात्रि पर अलर्ट मोड में प्रशासन! डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने किया पैदल मार्च, दुर्गा पंडालों का लिया जायजा

त्योहारों में ही क्यों बिजली विभाग की रोस्टिंग? 24 घंटे आपूर्ति के सरकारी दावों पर उठे सवाल, सेवागंज क्षेत्र में रोजाना 6 घंटे कटौती का दावा

error: Content is protected !!