WhatsApp Icon

कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार न होने से नाराज जिलाध्यक्ष ने अधिकारियो को लगाईं फटकार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर जलालपुर नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कार्यक्रम के पूर्व लगभग आधे घंटे कार्यक्रम में होने वाली गतिविधियों का पर्दे के पीछे से जायजा लिया।

आधे घंटे तक पर्दे के पीछे से ही जायजा लेने के बाद कार्यक्रम मे संबोधन करने के लिए पहुंचे जिसमें कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के बारे में जलालपुर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से जानकारी लिया। संतोषजनक जवाब न मिलने से नाराज अधिशासी अधिकारी को कार्यक्रम में ही जमकर फटकार लगाई और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के बारे में जानकारी लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लगाने वाले पीएम स्वानिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम किसान योजना, विधवा वृद्धा विकालांग पेंशन योजना सहित दर्जनों योजनाओं के स्टॉल के लगने की जानकारी लिया। कार्यक्रम में खाद्य विभाग के स्टॉल पर खाद्य विभाग के अधिकारी के स्थान पर स्थानीय कोटेदार के बैठने से नाराज जिला अध्यक्ष ने खाद विभाग पर कार्यवाही की बात कही । कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में आए हुए लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के मिलने और न मिलने की जानकारी लिए मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने योजनाओं के लाभ न मिलने की शिकायत किया तो जिलाध्यक्ष ने संबंधित स्टॉल पर भेज कर योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्टर पर नाम दर्ज करने और निश्चित समय में लाभ पहुचाने का सख्त निर्देश दिया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की पर्वेक्षक शशि प्रभा अमरजीत मौर्य, महिला कल्याण विभाग से वरिष्ठ लिपिक उदय राज, स्वास्थ्य विभाग कि स्टाफ नर्स सरिता, सपोर्ट स्टाप नरेंद्र प्रताप, राहुल पटेल, अभिषेक वर्मा, डॉक्टर विवेक वर्मा, डॉक्टर मुकेश पांडे, नगर पालिका स्वानिधि विभाग के विपिन कुमार, सुनील कुमार, गौतम, रवि गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष दिवेश मिश्रा, शत्रुघ्न सोनी, संजय सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकिशोर राजभर, जिला मीडिया प्रभारी विकास निषाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबर

भाजपा ने पांचों विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल, टांडा में कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में उमड़े बूथ अध्यक्ष

धार्मिक स्थलों पर चला पुलिस का अभियान, नियम विरुद्ध लाउडस्पीकर उतरवाए; नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

महिलाओं की आवाज़ सीधे आयोग अध्यक्ष तक, 24 जुलाई को अम्बेडकरनगर में लगेगी जनसुनवाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.