WhatsApp Icon

लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर टाण्डा में निकली भव्य राष्ट्रीय एकता पदयात्रा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर टांडा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पदयात्रा की शुरुआत टाण्डा नगर के चिंतौरा चौराहे पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं एमएलसी धर्मेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी द्वारा माल्यार्पण किया गया।

राष्ट्रीय एकता पदयात्रा चिंतौरा से निकलकर चौक, जुबेर चौराहा, रोडवेज होते हुए अलीगंज स्थित बाबा रामशरण दास बालिका इंटर कॉलेज पहुंची, जहां यह एक सभा में परिवर्तित हो गई। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टांडा नगर के विभिन्न स्कूलों के स्काउट-गाइड की छात्र-छात्राएं एवं स्कूल के टीचर काफी संख्या में शामिल हुए। व्यापारी वर्ग के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे सम्मान और गौरव का प्रतीक है। सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर एक भारत श्रेष्ठ भारत की नींव रखी और देश को टूटने से बचाया। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में सरदार पटेल सबसे उपयुक्त थे, लेकिन कांग्रेस की नीतियों के कारण उन्हें उपेक्षित किया गया। [admind id=”1″]

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा उनके योगदान को कमतर आँका। कार्यक्रम के संयोजक रमेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, पूर्व विधायक संजू देवी, ब्लॉक प्रमुख बसखारी संजय सिंह, टाण्डा विधान सभा से भाजपा के प्रत्याशी रह चुके पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, श्याम बाबू गुप्ता, शंकर गुप्ता, नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, स्वदेश गौतम, सूर्यकांत, सुग्रीव कनौजिया सहित कई पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। एकता पदयात्रा में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिंकू गौड़ सभासदआशीष यादव, सभासद दशरथ मांझी, आशीष सोनी, अशोक विश्वकर्मा, राकेश सोनकर, सुनील पासवान, रिदम खन्ना, राकेश यादव, पंडित अजीत द्विवेदी, संदीप माझी, अजय सोनी, शाहिद सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

अन्य खबर

एक मंच पर गूंजेगी उर्दू की मिठास और हिंदी कविता का तेवर, बसखारी में सजने जा रही अदब की बड़ी महफिल, जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर-कवि

निर्विवाद मुकदमों पर भी कुंडली मारकर बैठा तहसील तंत्र! आदेशों का अमलदरामद नहीं, नाराज अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट के गेट पर दिया धरना

पैर की ठोकर से उखड़ रही सड़क की गिट्टी, निर्माण की खुली पोल! सरकारी धन की बंदरबांट की आशंका

error: Content is protected !!