अम्बेडकरनगर: भाजपा और मोदी सरकार के दस साल देश के युवाओं, किसानों, बेरोजगारों बहन-बेटियों के लिए अन्याय काल साबित हुआ उप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव और जनपद प्रभारी कैलाश चौहान जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के लिये काम किया भ्रष्टाचारियों को भाजपा में शामिल कर संरक्षण दिया।
जनपद प्रभारी कैलाश चौहान ने पुलवामा कांड की वर्षी पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सेना को अग्निपथ योजना लाकर कमजोर किया देश की रक्षा करनेवालों से शहीद का दर्जा छीनने की साजिश की।
उन्होंने भाजपा पर देश को 10 साल अन्याय काल का गुनाहगार बताते हुए कहा कि किसानों को दूनी आय के नाम पर 16 रूपये दिहाड़ी का झुनझुना दिया एमएसपी की मांग कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और कील कांटे की बैरीकेड लगाये कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के लिए न्याय और एमएसपी देने की घोषणा की है उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी ने किसान न्याय, जवान न्याय सामाजिक न्याय ,नारी न्याय, युवा न्याय, भागीदारी न्याय,जवान न्याय की घोषणा की है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा उप्र में सैय्यद राजा चंदौली पहुंच रही है अम्बेडकर नगर के कांग्रेसजन चंदौली में स्वागत करेंगे और 19 फरवरी को सायंकाल अमेठी पहुंचकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे और 19 फरवरी को दोपहर में जिला कांग्रेस कार्यालय पर समस्त कांग्रेसजन एकत्र हो 12 बजे अमेठी प्रस्थान करेंगे।
प्रेसवार्ता के उपरांत समस्त कांग्रेसजनों की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी बैठक में मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी कैलाश चौहान, जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, उप्र कांग्रेस सचिव जनपद आजमगढ़ प्रभारी मो अनीश खान, मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, रवीश शुक्ला, सुखीलाल वर्मा, गुलाम रसूल छोटू,उप्र युवा कांग्रेस महासचिव विशाल वर्मा, सरिता यादव,सत्यंवदा पासवान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत अहीर, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष राज बहादुर मिश्रा, आरटीआई प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक वर्मा, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष शिवमूर्ति यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो हाजी सलीम, राजेश प्रजापति, आदित्य नारायण तिवारी, अजय कुमार गौड़, वैभव आनंद पांडेय, पुष्पा देवी,अख्तर जमाल अंसारी , राकेश वर्मा, नंद कुमार गुप्ता द्द्द्,राम नरेश पाल, जोखू प्रसाद,,वी पी गौतम, सुरेन्द्र वर्मा, शाहदवान अली, विशाल पटेल, राजकुमार तेली, अनिल कुमार वर्मा, सुरेन्द्र प्रताप यादव, राम जियावन और ज्ञानेन्द्र कुमार पाठक नन्हे मौजूद रहे।
भाजपा का 10 साल देश के लिए अन्याय काल : कैलाश चौहान





