WhatsApp Icon

भाजपा बूथ कार्यशाला में डिजिटल सदस्यता अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भाजपा संगठन पर्व 2024 आगामी 02 सितंबर से विधिवत टोल फ्री नम्बर जारी कर डिजिटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रदेश में करेगी जिसके लिए जिले से लेकर मण्डल तक की कार्यशालाएं सम्पन्न हो चुकी हैं। शनिवार को जनपद की बूथों पर सदस्यता कार्यशाला संपन्न हुई।


टांडा विधान सभा क्षेत्र की सद्दरपुर मण्डल के बूथ संख्या 14 सुलेमपुर की बूथ कार्यशाला को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने बूथ अध्यक्ष अशोक कन्नौजिया की अध्यक्षता में सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की आत्मा संगठन की सदस्यता है। सदस्यता संगठन के विचार धारा की ही प्रक्रिया है।इसलिए भाजपा इस बार अपनी सदस्यता अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग के पास जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाने का काम करेगी। कहा कि 8800002024 पर मिस्ड काल कर सदस्यता ग्रहण किया जाएगा।कहा कि भाजपा के कार्यों से उत्साहित समाज का हर वर्ग भाजपा की सदस्यता ले कर भाजपा से जुड़ना चाह रहा है। भाजपा ने अभी भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए सभी कार्यकर्ताओं की सदस्यता शून्य घोषित किया जा चुका है।
जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि बूथों की कार्यशालाओं में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,भारती सिंह, पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह,सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,रितु बहल ने बूथों पर जाकर बूथ की कार्यसमिति के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला संपन्न कराया।

अन्य खबर

रक्षाबंधन की खुशियों पर मौत का कहर! करंट ने 36 वर्षीय युवक को निगला, सोते किशोर को सर्प ने डसा—दो घरों में मचा कोहराम

अम्बेडकरनगर में आकाशीय बिजली का कहर: एक ही परिवार के तीन झुलसे, लखनऊ रेफर हुए किशोर ने तोड़ा दम

खुशखबरी! टांडा के बिजली संकट पर जल्द लगेगा विराम! शनिवार को पहुंचा 63 MVA का नया ट्रांसफार्मर, जल्द नगर सहित 100 गांवों को मिल सकती है बड़ी राहत

error: Content is protected !!