WhatsApp Icon

भाजपा ने घोषित की अम्बेडकरनगर जिला कार्यसमिति, 34 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Sharing Is Caring:

8 जिला उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 जिला मंत्री समेत संगठन में कई पदों पर हुई नियुक्तियां

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक पुनर्गठन के क्रम में अम्बेडकरनगर जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत 12 अगस्त 2026 को जारी सूची में कुल 34 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं जारी सूची के अनुसार मनोज मिश्रा, डॉ. राना रणधीर सिंह, सुमन पाण्डेय, अमरेन्द्रकान्त सिंह, पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, शुभम अग्रहरी और विवेक मौर्य को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं बाबा राम शब्द यादव, विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू और विनोद कुमार को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।


जिला मंत्री के रूप में विनय पाण्डेय, शिवपूजन राजभर, आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय, अभिषेक निषाद, अखण्ड प्रताप वर्मा, उमाशंकर शुक्ला और जय सिंह को जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा राजकुमार सेठ को जिला कोषाध्यक्ष तथा सागर संगवानी और रामसूरत वर्मा को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन में आईटी एवं मीडिया से जुड़े पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। मनीष मिश्रा को जिला आईटी संयोजक, जबकि सुधांशु ओझा और अंकित अग्रहरी को जिला आईटी सह संयोजक बनाया गया है। बाल्मीकि उपाध्याय को जिला मीडिया संयोजक तथा अमित सिंह और गिरीश वर्मा को जिला मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं शाश्वत मिश्रा को जिला सोशल मीडिया संयोजक तथा आकाश कुमार और अरुण राजभर को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।

जिला कार्यालय से जुड़े दायित्वों में संतोष सिंह बबलू को जिला कार्यालय मंत्री तथा धीरेन्द्र प्रताप सिंह और निखिल जायसवाल को जिला कार्यालय सह मंत्री नियुक्त किया गया है।
भाजपा की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा के साथ ही जिले में संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने सभी नवमनोनीत पाधिकारियो को बधाई दिया है।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!