WhatsApp Icon

दुर्घटना में बाइक की टंकी फटने से लगी आग – बाइक चालक व सवार की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) तेज गति से जा रही पिकअप और बाइक सवारों में जोरदार टक्कर से एक बड़ा हादसा हो गया जिसमे मोटरसाइकल की टंकी फट गई और टंकी फटने से फैले तेल की चपेट में आने से दोनों बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई।


घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के धमरूआ बाजार की है जहां तेज गति से जा रही लकड़ियों से लदी पिकअप की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। इस जबरदस्त दुर्घटना में बाइक की टंकी फटने की वजह से पिकअप व बाइक दोनों में आग लग गयी। टंकी फटने से फैले पेट्रोल से आग भड़कने की वजह से उसे चला रहा युवक भी उसकी चपेट में आ गया तथा जलने व दुर्घटना की चोट के कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो हो गयी।वहीं बाइक पर पीछे बैठे दूसरे अधेड़ व्यक्ति की भी दुर्घटना के कारण गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गयी। भयंकर दुर्घटना के पश्चात घटनास्थल से गुजर रहे धवारूआ प्रधान ने गाडी रोककर आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस को सूचना दी तथा कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया।
इस सम्बन्ध में मालीपुर थाना प्रभारी ने मृतकों की पहचान करते हुए बताया की मृतक युवक की पहचान राजन पाण्डेय निवासी सरैया बाज़ार कादीपुर तथा मृतक अधेड़ व्यक्ति की पहचान महेंद्र नाथ तिवारी निवासी प्राणनाथपुर कलां थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर सीएचसी नगपुर ले जाया गया जहाँ से पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया तथा आरोपी पिकअप चालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अन्य खबर

नवरात्रि पर अलर्ट मोड में प्रशासन! डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने किया पैदल मार्च, दुर्गा पंडालों का लिया जायजा

त्योहारों में ही क्यों बिजली विभाग की रोस्टिंग? 24 घंटे आपूर्ति के सरकारी दावों पर उठे सवाल, सेवागंज क्षेत्र में रोजाना 6 घंटे कटौती का दावा

पांच दिन पहले घर में गूंजी थी बेटे की किलकारी, छठे दिन उजड़ गया सुहाग! सड़क हादसे में सर्राफा कारोबारी की मौत से मचा कोहराम, नवजात के सिर से उठा पिता का साया

error: Content is protected !!