WhatsApp Icon

बिजली बिल राहत योजना को जनजन तक पहुंचाने के लिए बिजली विभाग ने निकाली जागरूकता यात्रा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सूबे के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा द्वारा बिजली बिल बकायदारों को बड़ी राहत देने का एलान कर दिया है जिसके तरह तीन चरण चलाया जाएगा और एक मुश्त जमा के साथ किश्तवार जमा की भी योजना बनाई गई है।

उक्त बिजली बिल राहत योजना 2025-26 को जन-जन तक पहुंचाने के टाण्डा विद्युत वितरण खंड द्वारा टाण्डा नगर क्षेत्र में जनजागरूकता यात्रा निकाल कर उपभोक्ताओं को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

ऊर्जा विभाग द्वारा जारी योजना का प्रथम चरण 01 दिसम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक चलेगा जबकि दूसरा चरण 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 एवं तीसरा चरण 01 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा।
प्रथम चरण में 30 दिनों में भुगतान करने पर घरेलू और छोटे दुकानदारों को 100 प्रतिशत ब्याज माफी और मूलधन पर 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी जबकि दूसरे चरण में 100 ब्याज माफी व 20 प्रतिशत व तीसरे चरण में भी 100 ब्याज माफी व 15 प्रतिशत लाभ दिया जाएगा। इस के अलावा मासिक बिल के साथ प्रतिमाह 750 व 500 की क़िस्त में भी बकाया जमा करने की योजना लाई गई है।

विद्युत वितरण खंड टाण्डा के अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार के नेतृत्व में हाइडिल से निकली पदयात्रा कश्मिरिया चौराहा, तलवापार, छोटी बाजार, ज़ुबैर चौराहा होते हुए टाण्डा तहसील प्रांगण में पहुंचा जहां एसडीएम डॉ शशि शेखर, सीओ टाण्डा शुभम सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी आदि ने स्वागत किया। उक्त मौके पर अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार, एसडीओ वीरेंद्र शुक्ला, एसडीओ मीटर प्रीति, जेई के.के तिवारी, जेई राम जीत, टीजी-2 विवेक यादव, टीजी-2 अम्बिका प्रसाद, टीजी-2 मनदीप वर्मा सहित वकार मेंहदी, रिज़वान, मुंदीर, पवन, विनय, प्रदीप, गंगा राम आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!