अम्बेडकरनगर: टाण्डा-अकबरपुर मार्ग स्थित एक निर्माणाधीन अस्पताल में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माण कार्य के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। 
मृतक की पहचान 52 वर्षीय बेदार हुसैन निवासी कटौना, कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह टाण्डा-अकबरपुर मार्ग पर स्थित एक चर्चित डॉक्टर के निर्माणाधीन अस्पताल में मजदूरी का कार्य कर रहे थे,जहां बिजली का मीटर दीवार पर था और बांस के सहारे उसका प्रयोग हो रहा था, कि अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्ट्राग्राम पर इस खबर को देखने के लिए इसे टच करें पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद कुछ समय तक निर्माण स्थल पर काम भी प्रभावित रहा।

यह हादसा एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों और विद्युत सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, इस मामले में हादसे के कारण और किसी संभावित लापरवाही की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। इस खबर की वीडियो फ़ेसबुक पर देखने के लिए इसे टच करें.




