WhatsApp Icon

खुशखबरी! टांडा के बिजली संकट पर जल्द लगेगा विराम! शनिवार को पहुंचा 63 MVA का नया ट्रांसफार्मर, जल्द नगर सहित 100 गांवों को मिल सकती है बड़ी राहत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पिछले कई दिनों से बिजली संकट की मार झेल रहे टांडा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 63 MVA क्षमता का नया ट्रांसफार्मर शनिवार सुबह टांडा पहुंच गया है, जिसके बाद जल्द ही विद्युत व्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद तेज हो गई है।

टांडा विद्युत वितरण खंड के 132 केवी बिजलीघर पर लगे दो 63 MVA ट्रांसफार्मरों में से एक ट्रांसफार्मर पिछले सप्ताह गुरुवार को खराब हो गया था। इसके चलते 6 फीडरों से जुड़े करीब 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई थी और लोगों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था।

जानकारी के अनुसारबअब नया ट्रांसफार्मर टांडा पहुंचने के बाद विभाग द्वारा इसे स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन के भीतर ट्रांसफार्मर इंस्टॉल कर विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।

नया 63 MVA ट्रांसफार्मर पहुंचने से टांडा क्षेत्र के हजारों बिजली उपभोक्ताओं में राहत की उम्मीद जगी है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कब ट्रांसफार्मर स्थापित कर प्रभावित गांवों को बिजली संकट से पूरी तरह निजात दिलाई जाती है।

अन्य खबर

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

पिता ने बेटे के कंधों पर सजाए स्टार तो गर्व से चौड़ा हुआ सीना! जीवन प्रकाश तिवारी बने एनसीसी सेकंड ऑफिसर, जलालपुर में खुशी की लहर

हंसवर पुलिस का बड़ा एक्शन! 715 ग्राम स्मैक-हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, पांच-पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास

error: Content is protected !!