WhatsApp Icon

मदरसा अनवारुल उलूम भूलेपुर का 30वां वार्षिक कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: हंसवर थाना क्षेत्र के भूलेपुर में संचालित बहुप्रसिद्ध मदरसा इस्लामिया अरबिया अनवारुल उलूम में 30वां वार्षिक जलसा-ए-आम व दस्तारबंदी का भव्य कार्यक्रम शनिवार रात्रि में शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हुआ।

जमीयतुल उलेमा ए हिन्द अम्बेडकर नगर के जरनल सेक्रेटरी व मदरसा अनवारुल उलूम के प्रबन्धक मौलाना फसीउज्जमा कासमी की सरपरस्ती व मदरसा इस्लामिया करामतिया दारुल फ़ैज़ जलालपुर के प्रिंसिपल मौलाना नबीह अहमद की अध्यक्षता एवं जमीयतुल उलेमा ए हिन्द अम्बेडकर नगर के उपाध्यक्ष मुफ़्ती अफ़ज़ल अहमद के संचालन वाले भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ कारी मो.याकूब द्वारा तिलावते कलाम पाक से किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मदरसा जामिया कासमिया शाही मुरादाबाद के उस्ताद मुफ़्ती अब्दुर्रहमान नक्शबंदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में इस्लामिक स्कॉलर व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मौलाना सैय्यद काअब रशीद द्वारा अपने शानदार अंदाज़ में तक़रीर किया गया। मौलाना काअब रशीदी ने एसाईआर से घबराने नहीं बल्कि सावधानी पूर्वक काम करते हुए डिजिटल रजिस्टर में शामिल होने का आह्वान किया एवं वक्फ संपत्तियों के लिए बने पोर्टल पर समय के अंदर पंजीयन कर डिटेल को लॉक करने का आह्वान किया।

मौलाना उमर अब्दुल्लाह बाराबंकवी द्वारा अपने अमदाज़ में नाते पाक का नज़राना पेश किया गया। 30वें भव्य कार्यक्रम में लगभग तीन दर्जन छात्रों को हाफ़िज़ की उपाधि भेंट कर दस्तारबंदी किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक टाण्डा स्व.हाजी अजीमुल हक पहलवान के पुत्र सपा नेता मुसाब अजीम, मो.आमिर, मो.शाद सिद्दीकी आदि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।शनिवार को दिन में महिलाओं के लिए भी मदरसा अनवारुल उलूम में भव्य जलसा आयोजित किया गया था जिसमें समाज में तेज़ी से पैदा होने वाले बिगाड़ पर चिंता प्रकट किया गया और उसके सुधार में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। मदरसा से जुड़े लोग मेहमानों के स्वागत सत्कार में जुटे नज़र आये।

अन्य खबर

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

error: Content is protected !!