WhatsApp Icon

जिला जेल में हर्षोल्लास से मनाया गया भैयादूज पर्व, भाई बहन का का उमड़ा प्यार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जिला कारागार में भैयादूज का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दूर-दूर से आई 320 महिलाएं उनके साथ 137 बच्चे कारगार में बंद अपने 176 भईयों तथा 04 महिला बंदियों से उनके 08 भाई मिलने आये।

लंबे समय से कारागार में बंद अपने भाईयों एवं बहनों को देखकर भाव-विभोर हो गये। महिलाओं ने अपने-अपने भाईयों के माथे पर तिलक कर मिठाई खिलाई तथा ईश्वर से उनके लंबी आयु और जेल से जल्द से जल्द रिहा होने व खुशहाली के लिए प्रार्थना किया। मुलाकात सुबह 08:30 बजे से शाम 4 बजे तक चली। बंदियों एवं बंदिनियों की बहनों व भाईयों के लिए शुद्ध पेयजल व बैठने की व्यवस्था कारागार प्रशासन द्वारा की गई थी। कारागार में भैयादूज का पर्व सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कारापाल आलोक सिंह, उप कारापाल तेजवीर सिंह व सूर्यभान सरोज कनिष्ठ सहायक, अनूप कुमार गोंड हेड वॉर्डर राजीव यादव व उनके साथ कारागार के अन्य स्टाफ भी उपस्थित थे। उक्त मौके पर बहनों ने भाईयो के प्रति अपना प्यार प्रदर्शित किया।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.