WhatsApp Icon

भगवामय हुए जनपद में भजन, कीर्तन, सुंदरकांड के साथ जानकर हुई आतिशबाजी – फव्वारा चौराहा पर श्रीराम प्रतिमा का भी भव्य आवरण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर जनपद के नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अंतर्गत फुब्बारा तिराहा शहजादपुर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्रतिमा का अनावरण हवन पूजन के उपरांत जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजकुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, जनपद स्तरीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर समस्त राम भक्तों का हार्दिक स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया।


साथ ही साथ जिलाधिकारी कार्यालय में सुंदर काण्ड पाठ आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विकास अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित होकर पूजा किया गया।
जनपद में श्री राम उत्सव का भव्य दिव्य तरीके से सनातन समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए जगह जगह पर भजन कीर्तन, भंडारा के साथ पूरा जनपद भगवामय हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने जनपद के सभी 315 शक्ति केंद्रों के प्रमुख मंदिरों में साफ सफाई, भजन कीर्तन और एल ई डी स्क्रीन के जरिए लोगों को श्री राम लला के सुंदर और दिव्य प्रतिमा स्थापित की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

अन्य खबर

पीडीए चौपाल से सपा का चुनावी बिगुल: नसीमुद्दीन बोले—‘जनता चाहती है बदलाव’, 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का आह्वान

अग्निकांड पीड़ितों को सहारा देने पहुंचे ओपी राजभर, लेकिन बयानबाजी से मचा सियासी धमाका; अखिलेश से लेकर AIMIM तक पर बरसे, गाज़ी बाबा पर भी अभद्र टिप्पणी

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के सभी विकासखंडों में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेलों का शुभारंभ

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.